toneop-fit-header-logo

Hindi

वज़न घटाने के लिए एक्वा एरोबिक्स के 6 फायदे जानिए!

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 13-Aug-2024

Min-read-image

5 min read

views

65 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
वज़न घटाने के लिए एक्वा एरोबिक्स के 6 फायदे जानिए!

क्या आपने कभी एक्वा एरोबिक्स के बारे में सुना है? यह एक्सरसाइज़ का एक नया फॉर्म है, जिसे 30 मिनट तक करने पर आपको 120 कैलोरी तक बर्न करने में मदद मिलती है। यह नया फिटनेस मंत्र आपके शरीर को टोन करने, सहनशक्ति बढ़ाने और विशेष रूप से वज़न कम करने के लिए सबसे अच्छा है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिनकी जीवन शैली गतिहीन है या जो अतिरिक्त वज़न कम करना चाहते हैं। तो, वज़न घटाने के लिए एक्वा एरोबिक्स के फायदे जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें! 

 

विषय सूची

  1. एक्वा एरोबिक्स के 6 लाभ
  2. क्या एक्वा एरोबिक्स वज़न घटाने के लिए अच्छा है?
  3. निष्कर्ष
  4. सामान्य प्रश्न
  5. संदर्भ

 

एक्वा एरोबिक्स के 6 लाभ 

aqua aerobics for weight loss-.jpg

वॉटर एरोबिक्स आपकी मसल स्ट्रेंथ को बढ़ाने, कैलोरी बर्न करने और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है। जानिए एक्वा एरोबिक्स के फायदे क्या हैं:

 

1. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है

एक्वा एरोबिक्स का मुख्य लाभ यह है कि यह आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। एक्वा एरोबिक्स गतिविधि के दौरान मायोकार्डियल ऑक्सीजन की मांग को कम करके ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है। यह लिपिड लेवल में सुधार करते हुए ग्लूकोज सहनशीलता को भी बढ़ाता है।

 

2. जोड़ों को मज़बूत बनाता है

अगर आप अपने जोड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो एक्वा एरोबिक्स सबसे अच्छा है। यह एक कम प्रभाव वाला खेल है जिसे किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति आसानी से कर सकते हैं। एक्वा एरोबिक्स करते समय अपने 30 मिनट का निवेश आपके जोड़ों और मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: वज़न घटाने के लिए 12 योग एक्सरसाइज़ेस जिनसे आप आसानी से घर पर कर सकते हैं वेट लॉस!

 

3. मांसपेशियां मज़बूत होती हैं

हर एक फिज़िकल एक्टिविटी आपकी मांसपेशियों की सहनशक्ति बढाती है। एक्वा एरोबिक्स एक रोमांचक एक्टिविटी है जिसमे आप पानी में विभिन्न गतिविधियां कर सकते हैं जो आपकी मांसपेशियों को और मज़बूत बनाती है।

 

4. केलोरी बर्न करने में मदद करता है

एक्वा एरोबिक्स, या वॉटर एक्टिविटी, कैलोरी बर्न करने के लिए सबसे प्रभावी वर्कआउट में से एक है। यह चलने की तुलना में, आपको प्रति घंटे 500 से 1000 कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है। 

 

5. फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है

जब आप पानी में होते हैं, तो ज़मीन पर रहने की तुलना में आपकी हर गतिविधि पर ज़्यादा रेज़िस्टेंस होता है। यह उन दिशाओं में रेज़िस्टेंस प्रदान करके शरीर को ज़्यादा फ्लेक्सिबल बनाता है जिन्हें शरीर ने समय के साथ अभी तक एडाप्ट नहीं किया है। 

 

6. कूलिंग इफेक्ट देता है 

जब आप व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे आपको पसीना आता है और गर्मी से असहजता महसूस होती है। जो लोग व्यायाम से नफरत करते हैं, उनके लिए गर्मियों में वॉटर एरोबिक्स से बेहतर कोई व्यायाम नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: क्या साइकिलिंग से वज़न कम हो सकता है? जानिए साइकिलिंग के 10 फायदे और वज़न कम करने की टिप्स!

 

क्या एक्वा एरोबिक्स वज़न घटाने के लिए अच्छा है?

एक्वा एरोबिक्स एक प्रभावी फिटनेस आहार के रूप में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। यह आपके शरीर को टोन करने, सहनशक्ति बढ़ाने और वज़न कम करने का एक शानदार तरीका है। यह एक्सरसाइज़ बेनिफिट्स सभी फिटनेस लेवल के लोग, जिनमें गतिहीन जीवन शैली वाले लोग और अतिरिक्त वज़न कम करने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, एक्वा एरोबिक्स कैलोरी बर्न के लिए बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है। इसमें कमर या गर्दन तक गहरे पानी में एरोबिक-स्टाइल रेज़िस्टेेंस ट्रेनिंग शामिल है।

 

 

निष्कर्ष

वज़न घटाने के लिए एक्वा एरोबिक्स आपके वर्कआउट रूटीन में शामिल करने के लिए एक सुरक्षित व्यायाम है। पानी में व्यायाम करना, जैसे दौड़ना या बाइक चलाना, आपके दिल को मज़बूत बनाने और आपके पूरे स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। इस मनोरंजक गतिविधि को अपने दैनिक वर्कआउट रूटीन में शामिल करने का प्रयास करें और इसके लाभ प्राप्त करें, जैसे कि वज़न कम करना, हृदय स्वास्थ्य, जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार, फ्लेक्सिबिलिटी और मोबिलिटी में सुधार और अच्छा कूलिंग इफेक्ट।
 

सामान्य प्रश्न

1. वज़न घटाने के लिए बेस्ट वॉटर एक्सरसाइज़ कौन सी हैं?

शुरुआती लोगों के लिए वज़न घटाने के लिए सबसे अच्छी एक्वा एरोबिक्स हैं:

 

  • फ्रीस्टाइल स्विमिंग 
  • ब्रेस्टस्ट्रोक
  • वॉटर वॉकिंग
  • एक्वा जॉग
     

2. बिगिनर्स को वज़न घटाने के लिए मुझे कितने समय तक एक्वा एरोबिक्स करना चाहिए?

तेज़ी से वज़न कम करने के लिए आप रोज़ाना लगभग 30 मिनट तक एक्वा एरोबिक्स कर सकते हैं।
 

संदर्भ

 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
Audio Summary
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.