toneop-fit-header-logo

Hindi

क्या आप हिप्स के दर्द से परेशान हैं? जानिए हिप पेन के लिए 10 बेहतरीन एक्सरसाइज़ेस!

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 08-Aug-2024

Min-read-image

5 min read

views

64 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
क्या आप हिप्स के दर्द से परेशान हैं? जानिए हिप पेन के लिए 10 बेहतरीन एक्सरसाइज़ेस!

क्या आपको खड़े होने पर, चलने या किसी शारीरिक गतिविधि के दौरान हिप्स में दर्द होता है? हिप्स का दर्द हर उम्र के लोगों के लिए आम बात है। ज़्यादा गतिविधि, चिकित्सीय कारण या बाहरी दुर्घटनाएं हिप्स के दर्द का कारण बन सकती हैं। यह दर्दनाक और असुविधाजनक हो सकता है और आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है। हिप्स या कूल्हों के दर्द को बढ़ने से रोकने के लिए ऐसी गतिविधियों को कम करने की सलाह दी जाती है जिससे कमर पर ज़ोर पड़े। हिप्स के दर्द को कम करने के लिए सबसे कारगर उपाए ऐसी एक्सर्साइज़ेस हैं जो थाइस और कमर के आस पास की मसल्स को रेलक्स, फ्लेक्सिबल और मज़बूत करें। आइये जानते हैं 10 कारगर हिप्स एक्सरसाइज़।    

 

विषय सूची 

  1. हिप्स के दर्द के लिए 10 एक्सरसाइज़ेस 
  2. हिप्स के दर्द से तुरंत राहत पाने के उपचार
  3. निष्कर्ष
  4. सामान्य प्रश्न
  5. संदर्भ

 

यह भी पढ़ें: क्या है ग्लूट वर्कआउट? जानिए पुरुषों के लिए ज़रूरी ये 8 ग्लूट एक्सरसाइज़!

 

हिप्स के दर्द के लिए 10 एक्सरसाइज़ेस

कूल्हे के जोड़ों के दर्द के लिए शीर्ष 10 व्यायाम यहां दिए गए हैं: 

 

व्यायाम

फायदे

हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच

यह महिलाओं के लिए कारगर हिप एक्सरसाइज़ है। यह फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर करती है और लोअर बैक के दर्द को कम करता है।

ग्लूट ब्रिज

हिप्स के दर्द के लिए ये स्ट्रेच ग्लूट्स और लोअर बैक को मज़बूत करते हैं, हिप्स की स्थिरता में सुधार करते हैं और लोअर बैक के दर्द से राहत दिलाते हैं।

पिरिफोर्मिस स्ट्रेच

पिरिफोर्मिस मसल्स में तनाव कम करता है, साइटिका पेन कम करता है, और हिप मोबिलिटी में सुधार करता है।

हिप एब्डक्शन

महिलाओं के लिए यह हिप एक्सरसाइज़

हिप एब्डक्टर्स को मज़बूत करता है, संतुलन और स्थिरता में सुधार करता है, और हिप्स के दर्द को कम करता है।

क्लैमशेल्स

यह हिप्स के जोड़ का व्यायाम ग्लूट्स और हिप्स एब्डक्टर्स को मज़बूत करता है, हिप्स की स्थिरता में सुधार करता है और घुटने को अलाइन करने में मदद करता है।

स्टैंडिंग हिप एक्सटेंशन

ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को मज़बूत करता है, हिप्स की स्थिरता में सुधार करता है, और हिप्स और लोअर बैक के दर्द को कम करता है।

सीटेड बटरफ्लाई स्ट्रेच

साइटिका हिप पेन के लिए ये व्यायाम जांघों और हिप्स की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार कर सकते हैं, हिप्स की जकड़न को कम करते हैं और दर्द को कम करते हैं।

लंजेस

क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को मज़बूत करता है, हिप्स की फ्लेक्सिबिलिटी और स्थिरता में सुधार करता है।

सुपाइन फिगर 4 स्ट्रेच

हिप्स और लोअर बैक के तनाव को कम करता है, साइटिका दर्द को कम करता है और हिप मोबिलिटी में सुधार करता है।

फायर हाइड्रेंट्स

ग्लूट्स और हिप एब्डक्टर्स को मज़बूत करता है, हिप्स की स्थिरता में सुधार करता है, और लोअर बैक में दर्द को कम करता है।

 

यह भी पढ़ें: पुरुषों के पेल्विक मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए ये 6 पेल्विक मसल एक्सरसाइज़ कैसे करेंगी मदद? जानें!

 

हिप के दर्द से तुरंत राहत पाने के उपचार

हिप के दर्द से तुरंत राहत पाने के उपचार.jpg

हिप पेन से तुरंत या जल्दी राहत पाने के लिए आप इन उपचारों को अपना सकते हैं:

 

1. फिज़िकल थेरेपी

यह सूजन को रोकने और मोशन की रेंज में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह आपके जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को भी मज़बूत बनाता है।

 

2. दवाइयां

हिप्स के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए दवा की मदद लेने की ज़रूरत पढ़ सकती है। आइबुप्रोफेन जैसी कुछ अच्छी नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं शामिल हैं। ज़्यादा गंभीर मामलों के लिए डॉक्टर द्वारा कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स और ओपिओइड की सिफारिश दी जा सकती है।

 

3. हॉट एंड कोल्ड थेरेपी

यह हिप्स के दर्द से राहत पाने का एक और बेहतरीन तरीका है। यह हॉट एंड कोल्ड थेरेपी सूजन को कम कर सकती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है, मांसपेशियों को आराम दे सकता है और अस्थायी रूप से असुविधा से राहत दिला सकती है। 

 

4. एक्सरसाइज़ और स्ट्रेचिंग

हिप्स को लक्षित करने वाली कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ करने से जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को मज़बूत करते हुए फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

5. मसाज थेरेपी

यह हिप्स के दर्द से राहत के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जो जोड़ के आसपास की टाइट हिप मसल्स को आराम देता है और सूजन को कम करने में मदद करता है। 

 

6. एक्यूपंक्चर

यह एक पुरानी चीनी प्रथा है जिसमें विशिष्ट बिंदुओं में पतली सुइयां चुभाना या उंगलियों से शरीर पर कुछ खास बिंदुओं को दबाना शामिल है। 

 

7. थोड़ा आराम करें

हिप्स की रिकवरी के लिए आराम बहुत जरूरी है। आराम जोड़ों को ठीक होने और सूजन को कम करने में मदद करता है। आराम से लेटने और बैठने से सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। 

 

निष्कर्ष

हिप्स का दर्द या हिप जॉइंट का दर्द पैल्विक जोड़ों, कार्टिलेज, या आसपास की मांसपेशियों को नुकसान के कारण हो सकता है। साथ ही हिप्स का दर्द रोज़मर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता प्रभावित करता है। हिप्स के दर्द और सर्जरी की आवश्यकता वाली संभावित जटिलताओं से बचने के लिए सही उपचार और व्यायाम ज़रूरी है। पर्याप्त नींद लेना, स्वस्थ भोजन करना, एक्टिव रहना और व्यायाम करने से सूजन के स्तर और कूल्हे की चोट और दर्द के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

 

सामान्य प्रश्न

1. क्या हिप्स के दर्द के लिए पैदल चलना अच्छा है?

हां, चलने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, मसल फ्लेक्सिबल होती हैं, और सेल्स को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। 

 

2. हिप्स के दर्द से राहत पाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है?

हिप्स के दर्द से राहत पाने के कुछ सबसे तेज़ तरीके हैं:

  • उचित आराम लेना
  • हॉट एंड कोल्ड थेरेपी
  • दर्द निवारक दवाओं का उपयोग करना
  • एक्यूपंक्चर 

 

संदर्भ

 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें। 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
Audio Summary
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.