toneop-fit-header-logo

Hindi

हार्ट को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए 8 एक्सरसाइज़! जानिए स्विमिंग, वॉकिंग, डांस आदि आपके हार्ट को कैसे स्वस्थ रखते हैं!

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 31-Jul-2024

Min-read-image

5 min read

views

65 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
हार्ट को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए 8 एक्सरसाइज़! जानिए स्विमिंग, वॉकिंग, डांस आदि आपके हार्ट को कैसे स्वस्थ रखते हैं!

हृदय स्वास्थ्य और व्यायाम एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि आपके दिल को मज़बूत बनाती है, ब्लड फ्लो में सुधार करती है। हृदय के स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हालांकि कोनसी एक्सरसाइज़ करना चाहिए, ये समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस ब्लॉग में हम हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज़ेस के बारे में जानेंगे। हृदय को स्वस्थ और एक्टिव रखना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।  
 

विषय सूची  

1. हृदय स्वास्थ्य के लिए 8 बेस्ट एक्सरसाइज़ेस क्या हैं?

2. एक्सरसाइज़ हार्ट को कैसे स्वस्थ रखती है?

3. निष्कर्ष

4. सामान्य प्रश्न

5. संदर्भ
 

हृदय स्वास्थ्य के लिए 8 बेस्ट एक्सरसाइज़ेस क्या हैं?
हृदय स्वास्थ्य के लिए 8 बेस्ट एक्सरसाइज़ेस क्या हैं.jpg

हृदय स्वास्थ्य के लिए यहां कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज़ेस दी गई हैं, जिन्हें आप अपने वर्कआउट रूटीन में ज़रूर शामिल करना चाहेंगे: 
 

1. वॉकिंग

हृदय स्वास्थ्य और फिटनेस में सुधार करने वाली सरल लेकिन प्रभावी एरोबिक एक्सरसाइज़ है, जिसे आसानी से आपकी दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। नियमित रूप से वॉकिंग करना हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह रक्त प्रवाह को सुधारता है, जिससे हृदय को अधिक ऑक्सीजन मिलता है। वॉकिंग से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करता है। यह हृदय की धड़कन को नियमित करता है और हृदय रोगों का खतरा कम करता है।
 

2. जॉगिंग/रनिंग

जॉगिंग हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रक्त प्रवाह को सुधारता है, जिससे हृदय को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। नियमित जॉगिंग करने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित करता है, जिससे हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है। कुल मिलाकर, जॉगिंग हृदय को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

 

यह भी पढ़ें: जानिए चेस्ट मसल्स के लिए डंबल चेस्ट पुल-ओवर के 6 फायदे!
 

3. स्विमिंग 

यह व्यायाम पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और रक्त प्रवाह को सुधारता है। तैराकी से हृदय की धड़कन नियमित होती है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित करता है और हृदय रोगों का खतरा कम करता है। 
 

4. साइकिलिंग

जब आप साइकिल चलाते हैं, तो आपकी हृदय गति बढ़ती है और रक्त पूरे शरीर में प्रवाहित होता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और मोटापे का खतरा कम हो जाता है। इसलिए, एनएचएस (नेशनल हेल्थ सर्विस, इंग्लैंड) द्वारा इसे एक स्वस्थ तरीका माना गया है, जो हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के विकास के जोखिम को कम करता है।
 

5. हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT)

HIIT कम समय में हृदय स्वास्थ्य बेहतर करता है और कैलोरी बर्न को बढ़ाता है। यह वर्कआउट,  एक्सरसाइज़ और छोटे-छोटे रिकवरी पीरियड के बीच बदलती रहता है।
 

6. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

यह एक्सरसाइज़ डेली एक्टिविटीज़ के दौरान हृदय पर पड़ने वाले वर्कलोड को कम करती है, मसल बिल्डिंग में मदद करती है, मेटाबॉलिज़्म को सुधारती है और हार्ट फंक्शन को बेहतर करने में मदद करती है।

 

यह भी पढ़ें: अधिकतम फिटनेस लाभ के लिए घर पर इन शक्तिशाली 15 ताकत वाले व्यायामों को देखें
 

7. सर्किट ट्रेनिंग

सर्किट ट्रेनिंग एक प्रभावी व्यायाम पद्धति है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यायाम एक के बाद एक बिना ब्रेक के किए जाते हैं, जिससे हृदय की धड़कन बढ़ती है और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। यह शरीर में कैलोरी जलाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। 
 

8. डांस

डांस हृदय स्वास्थ्य के लिए एक मजेदार और प्रभावी तरीका है। जब आप डांस करते हैं, तो आपकी हृदय गति बढ़ती है और रक्त प्रवाह में सुधार होता है। 
 

एक्सरसाइज़ हार्ट को कैसे स्वस्थ रखती है?

एक्सरसाइज़ हृदय की मांसपेशियों को मज़बूत करती है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है, सर्कुलेशन में सुधार करती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। एक्सरसाइज़ हृदय संबंधी सहनशक्ति को बढ़ाती है, टिशू तक बेहतर ऑक्सीजन वितरण करती है। साथ ही विभिन्न शारीरिक और मेटाबॉलिक मैकेनिज़्म के ज़रिए हार्ट डिज़ीज़ और संबंधित स्थितियों के जोखिम को कम करती है।

 

यह भी पढ़ें: शीर्ष 10 ग्रीष्मकालीन कसरत युक्तियाँ: स्थायी परिणामों के लिए व्यायाम और कसरत योजनाएँ!

 

निष्कर्ष

एक्सरसाइज़ हृदय की देखभाल करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने का एक शक्तिशाली तरीका है। अपने वर्कआउट रूटीन में वॉकिंग, जॉनिंग/रनिंग, तैराकी, साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज़ेस को शामिल करके अपनी हार्ट हैल्थ को सुधार सकते हैं।

 

सामान्य प्रश्न

1. एक्सरसाइज़ के दौरान हेल्दी हार्ट रेट क्या होता है?

एक्सरसाइज़ के दौरान 50 से 85 बीट प्रति मिनट एक हेल्दी हार्ट रेट है।

 

2. हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट एक्सरसाइज़ क्या है?

वॉकिंग हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ेस में से एक है। यदि आप अपने हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं तो वॉकिंग को अपने वर्कआउट रूटीन में ज़रूर शामिल करें।
 

संदर्भ

 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
Audio Summary
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.