toneop-fit-header-logo

Hindi

30 मिनट में कीजिए 500 से अधिक Calorie Burn ! जानिए कौन सी एक्सरसाइज़ सबसे ज़्यादा कैलोरी बर्न करती हैं?

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 27-Jun-2024

Min-read-image

5 min read

views

127 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
30 मिनट में कीजिए 500 से अधिक Calorie Burn ! जानिए कौन सी एक्सरसाइज़ सबसे ज़्यादा कैलोरी बर्न करती हैं?

अक्सर हमारे पास समय और सुविधा दोनों होती हैं लेकिन सही मार्गदर्शन ना होने के कारण हम अपना फिटनेस रूटीन फॉलो नहीं कर पाते। कैलोरी बर्न करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कैलोरी बर्न होने से आपका वज़न नियंत्रित होता है, आपके शरीर में बैड फैट एकत्रित नहीं होता है और आप फिट रहते हैं। कैलोरी बर्न करने के लिए रनिंग, साइकिलिंग जैसी कई एक्टिविटी कर सकते हैं। अलग अलग व्यायाम अपनी इंटेंसिटी के हिसाब से कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। आज के ब्लॉग में हम कैलोरी बर्न करने के महत्वपूर्ण व्यायाम और कैलोरी से संबंधित सारी जानकारी के बारे में जानेंगे। 
 

विषय सूची 

  1. 30 मिनट में कैलोरी बर्न करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज़
  2. व्यायाम करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है?
  3. प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करने से कितनी कैलोरी बर्न होती हैं?
  4. विशेषज्ञ की सलाह 
  5. निष्कर्ष 
  6. सामान्य प्रश्न 
  7. संदर्भ 
     

30 मिनट में कैलोरी बर्न करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज 
30 मिनट में कीजिए 500 से अधिक Calorie Burn ! जानिए कौन सी एक्सरसाइज़ सबसे ज़्यादा कैलोरी बर्न करती हैं-02.jpg

कैलोरी बर्न करने के लिए हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज़ेस जो अपर और लोअर बॉडी के मसल ग्रुप को लक्षित करती हैं, महत्वपूर्ण है। फुल बॉडी एक्सरसाइज़ जैसे वेट लिफ्टिंग अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। 30 मिनट में अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करने वाले व्यायाम यहां दिए हैं:
 

  • रनिंग: हाई-इंटेंसिटी रनिंग या स्प्रिंटिंग सबसे ज़्यादा कैलोरी बर्न करती है।
  • साइकिलिंग: खासकर हाई-इंटेसिटी स्पिनिंग कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
  • रोइंग: इंटेंस रोइंग एक्सरसाइज़ कैलोरी बर्न करने में सहायता करती है। 
  • HIIT वर्कआउट: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग में इंटेंस एक्सरसाइ की शॉर्ट बर्स्ट शामिल है। 
  • किक बॉक्सिंग या बॉक्सिंग: ये इंटेंस फुल बॉडी वर्कआउट है जिससे अधिक कैलोरी बर्न होता है। 
     

ये भी पढ़ें- जल्दी weight loss करना चाहते हैं? जानिए ये 9 वर्कआउट टिप्स !
 

व्यायाम करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है?

चलिए जानते हैं व्यायाम करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है:
 

व्यायाम

कैलोरी बर्न (प्रति घंटा)

विवरण 

रनिंग

550 - 1,050

कैलोरी बर्न आपकी गति और क्षेत्र पर निर्भर करता है। ट्रेडमिल पर दौड़ने की तुलना में बाहर जाकर दौड़ने से अधिक कैलोरी बर्न होता है।

हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग

Up to 1,000

हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग में कैलोरी बर्न व्यायाम के प्रकार और अंतराल की लंबाई पर निर्भर करता है। कम आराम की अवधि हमेशा कैलोरी बर्न को बढ़ाती नहीं है। 

योग

180 - 500

विभिन्न प्रकार के योग कैलोरी बर्न करने में सहायता करते हैं। जैसे विन्यास योग से सबसे अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। 

बॉक्सिंग

Up to 800

कैलोरी बर्न बॉक्सिंग के प्रकार पर निर्भर करता है। स्पेयरिंग या रिंग बॉक्सिंग में बैग वर्क की तुलना अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। 

वेट लिफ्टिंग

200 - 600

बॉडी वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज़ में बॉडी वेट, वज़न का इस्तेमाल, इंटेंसिटी, आराम की अवधि और लक्षित मांसपेशिये समूह जैसे कुछ कारक शामिल होते हैं। 

पिलाटे 

175 - 400

कैलोरी बर्न तीव्रता पर निर्भर करती है और चाहे मैट पिलाटे हो या रिफॉर्मर पिलाटे।

तैराकी 

350 - 500

आरामदायक तैराकी कम कैलोरी बर्न करती है वहीं स्पीड के साथ की गई स्विमिंग से आपकी ज़्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। 

 

ये भी पढ़ें- जानिए कैसे ये 12 एक्सरसाइज करेंगी फुल बॉडी वेट लोस में मदद

 

प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करने से कितनी कैलोरी बर्न होती हैं?

प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करने से कैलोरी बर्न तो होती हैं, लेकिन ये एक्सरसाइज़ की इंटेंसिटी और प्रकार पर निर्भर करती है। उदाहरण- प्रतिदिन मध्यम रनिंग से 300-450 कैलोरी बर्न होती हैं। हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग से करीब 350-500 कैलोरी बर्न होती हैं। वहीं ब्रिस्क वॉक या योग से करीब 120-180 कैलोरी बर्न होती है। 


विशेषज्ञ की सलाह

व्यायाम द्वारा कैलोरी बर्न के पीछे के विज्ञान को समझने से आपके वर्कआउट रूटीन को अनुकूलित करने में मदद मिल सकती है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, आपको अपनी जीवनशैली और स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप अपना कैलोरी बर्न बढ़ाना चाहिए। हमें वजन घटाने में योगदान देने वाले सभी कारकों पर काम करना चाहिए, जैसे कि पोषण आहार, व्यायाम, नींद और तनाव प्रबंधन।

हेल्थ एक्सपर्ट 

लवीना चौहान


निष्कर्ष

कैलोरी बर्न करने का लक्ष्य कठिन ज़रूर लग सकता है लेकिन सही गाइडेंस और दृढ़ निश्चय इसे आसानी पूरा करने में मदद करते हैं। व्यायाम करने के साथ-साथ कैलोरी बर्न को ट्रैक करने से आपकी प्रगति में सुधार आएगा और प्रेरित महसूस करेंगे। कैलोरी बर्न करने के लिए अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह मानना सही होगा। 
 

सामान्य प्रश्न 

1. 30 मिनट के वर्कआउट में कितनी कैलोरी बर्न हो जाती हैं?

कैलोरी बर्न आपके व्यायाम की इंटेंसिटी, प्रकार और व्यक्तिगत कारक जैसे वज़न या फिटनेस लेवल पर निर्भर करता है। आम तौर पर 30 मिनट में करीब 200-400 कैलोरी बर्न हो जाती है। 
 

2. कैलोरी बर्न करने वाले व्यायाम क्या हैं?

वह व्यायाम जो सबसे अधिक कैलोरी बर्न करते हैं: 

  • रनिंग: 700-1000 कैलोरी प्रति घंटा।
  • साइकिलिंग: 600-900 कैलोरी प्रति घंटा।
  • HIIT (हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग): 500-800 कैलोरी प्रति घंटा। 
     

3. सर्वोत्तम कैलोरी-बर्निंग एक्सरसाइज़ के कारक क्या हैं?

कैलोरी बर्न करने के लिए व्यायाम के यहां महत्वपूर्ण कारक दिए हैं: 

  • इंटेंसिटी
  • अवधि
  • मांसपेशियों का संलग्न 
  • बॉडी वेट
  • मैटाबॉलिज़्म
     

4. कैलोरी बर्न करने वाले सबसे कुशल व्यायाम क्या हैं?

कैलोरी बर्न के लिए ये वर्कआउट सबसे कुशल माने जाते हैं: 

  • सर्किट ट्रेनिंग: 300-600 कैलोरी प्रति घंटा
  • रोइंग: 400-600 कैलोरी प्रति घंटा 
  • स्पिनिंग: 500-700 कैलोरी प्रति घंटा
     

5. सबसे अधिक कैलोरी बर्न करने वाले व्यायाम क्या हैं?

  • रस्सी कूद: 600-1000 कैलोरी प्रति घंटा
  • बर्पीज़: 10-15 कैलोरी प्रति मिनट
  • HIIT: 500-800 कैलोरी प्रति घंटा
     

संदर्भ

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जो 3 कोच की सहायता के साथ लक्ष्य-उन्मुख स्वास्थ्य योजनाओं की एक व्यापक श्रृंखला के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। वजन प्रबंधन , चिकित्सा स्थिति , डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर और रेसिपी भी प्रदान करता है । अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएँ प्राप्त करें और ToneOp Fit के साथ खुद को बदलें। 
 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
Audio Summary
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.