toneop-fit-header-logo

Hindi

जल्दी weight loss करना चाहते हैं? जानिए ये 9 वर्कआउट टिप्स !

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 21-Jun-2024

Min-read-image

5 min read

views

76 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
जल्दी weight loss करना चाहते हैं? जानिए ये 9 वर्कआउट टिप्स !

अक्सर जान आप किसी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे होते हैं या जब शादियों का सीज़न शुरू होता है और आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्य की शादी के लिए तैयारियां कर रहे होते हैं तो सबसे पहले दिमाग में आता है एक निर्धारित समय में ज़्यादा से ज़्यादा वज़न काम करना। जी आज का ये ब्लॉग आपके वज़न को जल्दी से जल्दी कम करने के नुस्खे बताने के लिए ही है। 

 

जब एकसरसाइज़ के साथ हेल्दी डाइट को शामिल किया जाता है तो आपका वेट लोस करने के प्रयत्न दोगुना तेज़ी से काम करते हैं। वज़न कम करने के लिए आपको खुद को एक्सरसाइज़ करने और हेल्दी डाइट लेने के लिए तैयार करना होगा। साथ ही इस ब्लॉग में आपको वह वर्कआउट बताए जाएंगे जो फैट बर्न करने में सहायता करते हैं। तो इस ब्लॉग को ज़रा ध्यान से पढ़िएगा।  
 

विषय सूची 

1. वज़न कम करने की अद्वितीय फिटनेस टिप्स

2. जल्दी वज़न कम कैसे करें?

3. किस व्यायाम से ज़्यादा फैट घटता है?

4. वशेषज्ञ की सलाह 

5. निष्कर्ष

6. सामान्य प्रश्न 

7. संदर्भ
 

वज़न कम करने की अद्वितीय फिटनेस टिप्स 

बिगिनर्स के लिए वज़न कम करने की वर्कआउट टिप्स है-

 

  • ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें।
  • अधिक फैट बर्न करने के लिए आपको स्ट्रेंथ एक्सरसाइज़ जैसे स्क्वॉट्स, लंजिस, पुश-अप्स आदि करना चाहिए।
  • बोरियत और सुस्ती से बचने के लिए अपनी दिनचर्या बदलें और विभिन्न मांसपेशी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें। 
  • प्रतिदिन का एक्टिविटी लेवल नियंत्रित करने के लिए वॉकिंग, सीढ़ियों का उपयोग या समय-समय पर खड़े रहने को प्राथमिकता दें।
  • इंजरी से बचने और मसल रिपेयरिंग के लिए आराम और रिकवरी को प्राथमिकता दें।  
  • भूख को नियंत्रित रखने और मेटाबॉलिज़्म के समर्थन के लिए खुद को समय-समय पर हाइड्रेट करते रहें। 
  • तनाव नियंत्रण को प्राथमिकता दें। मन की शांति के लिए योग करें, ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें, मेडीटेशन करें और इमोशनल ईटिंग से परहेज़ करें। 
  • वज़न घटाने के लिए जीवन शैली पर नियंत्रण रखें। 

  

 

यै भी पढ़ें- 15 Power Yoga for Weight Loss With Essential Insights And Tips For Lasting Change 
 

जल्दी वज़न कम कैसे करें?

जल्दी और प्राकृतिक रूप से वज़न कम करने के लिए ये नुस्खे आज़माएं-

 

  • हेल्दी लाइफस्टाइल से वज़न कम करने की यात्रा प्रारंभ करें।
  • भोजन में सब्ज़ियां, फल, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज खाएं।
  • प्रोसेस्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से परहेज़ करें। 
  • निरंतरता जल्दी परिणाम लाने के लिए ज़रूरी है। निरंतर व्यायाम करें। 
  • अपनी प्रोग्रेस को निरंतर जांचते रहें और उसके अनुसार अपनी जीवन शैली में बदलाव करें।  

 

वज़न कम करने का कोई शॉर्टकट नहीं है। आपको अपने विचारों को दृढ़ रखकर व्यायाम और हेल्दी फूड लेना होगा। 

 

ये भी पढ़ें- जिम जाने का समय नहीं है? इन 5 Bodyweight Exercises से घर पर करें वर्कआउट!
 

किस व्यायाम से ज़्यादा फैट घटता है?
जल्दी weight loss करना चाहते हैं जानिए ये 9 वर्कआउट टिप्स !-02.jpg

फैट घटाने के लिए ये 10 सबसे अच्छे व्यायाम करें:

 

व्यायाम

विवरण 

प्लैंक्स
  • शरीर के फ़्लैक्सिबिलिटी को सुधारता है।
बर्पीज़
  • आपका हार्ट रेट बढाता है और कैलोरी और फैट जल्दी बर्न करता है।
  • शरीर की गति और संतुलन को सुधारता है।
माउंटेन क्लाइंबर
  • बैली फैट घटाने में मदद करता है।
बट किक्स
  • मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है।
साइक्लिंग
  • शरीर में जोड़ों की गति को सुधारता है। 
  • शरीर से चर्बी के स्तर को कम करने में मदद करता है।
तैराकी 
  • बीमारियों से बचाता है और उन्हें नियंत्रित करता है।
  • यह व्यायाम बॉडी फैट कम करता है। 
जंपिंग जैक्स
  • हड्डियों को शक्ति प्रदान करता है। 
  • यह आपके फैट को बर्न करता है कियोंकि जंपिंग जैक्स से हार्ट रेट बढ़ता है।
हाई नीज़
  • यह आपके क्व ड्रासेप, काफ, ग्लूट, हैमस्ट्रिंग और हिप्स को सक्रिय करता है।
  • मांसपेशियों को टोन करता है। 
प्लैंक जैक्स 
  • यह रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट करता है।
  • क्रोनिक लोअर बैक पेन से आराम दिलाने में भी मदद करता है। 
एरोबिक्स
  • यह आपके मूड को बूस्ट करता है और हृदय को मजबूत बनाता है। 

 

विशेषज्ञ की सलाह 

यदि आप व्यायाम के ज़रिए वज़न कम करना चाहते हैं तो संतुलन ही इसकी कुंजी है। अपने वर्कआउट रूटीन में मसल टोन करने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सामान्य गति के लिए फ़्लैक्सिबिलीटी एक्सरसाइज़ और कैलोरी बर्न करने के लिए कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज़ को शामिल करेंं। वर्कआउट के बाद शरीर को आराम देना महत्वपूर्ण है। अपने शरीर को समय-समय पर हाइड्रेट करते रहें। लंबे समय के परिणाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। 

हेल्थ एक्सपर्ट 

अक्षता गाडवेकर

 

निष्कर्ष

यदि आप अपनी फिटनेस यात्रा को प्रारंभ कर रहे हैं तो ध्यान रखिए निरंतरता बहुत ज़रूरी है। यदि आप इन वेट लॉस टिप्स को सही ढंग से अपनाएंगे तो आप अपना वज़न जल्दी कम कर पाएंगे। जैसे जैसे आप इसमें निपुण होते जाएंगे, स्वयं को मोटीवेटेड रखना और अपने शरीर की ज़रूरतों का ध्यान रखना ना भूलें। यदि आप वेट लॉस के सभी व्यायामों को सही से और निरंतर करेंगे तो आप पाएंगे कि आपका संपूर्ण स्वास्थ्य भी अच्छा हो रहा है। 
 

सामान्य प्रश्न 
 

1. वज़न कम करने के लिए में अपने वर्कआउट रूटीन में क्या शामिल करूं?

वज़न कम करने के लिए इन व्यायाम के तरीकों को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें- 

  1. कार्डियो वर्कआउट 
  2. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
  3. हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग 

 

2. वज़न कम करने के लिए प्रभावी नुस्खे क्या हैं?

वज़न कम करने के लिए ये व्यायाम करें-

  • कैलोरी बर्न करने के लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करें।
  • लंबे समय के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव करें।
  • एक फिटनेस जर्नल या ऐप की सहायता से अपनी प्रोग्रेस को मॉनिटर करें। 
  • बोरियत से बचने के लिए अपने रूटीन में बदलाव करें। 
  • इंजरी से बचाव और मसल रिपेयर के लिए आराम और रिकवरी को प्राथमिकता दें। 
     

संदर्भ

 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जो 3 कोच की सहायता के साथ लक्ष्य-उन्मुख स्वास्थ्य योजनाओं की एक व्यापक श्रृंखला के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। वजन प्रबंधन , चिकित्सा स्थिति , डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर और रेसिपी भी प्रदान करता है । अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएँ प्राप्त करें और ToneOp Fit के साथ खुद को बदलें।
 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.