toneop-fit-header-logo

Fitness

कीगल एक्सरसाइज़ के पुरुषों के लिए फायदे! जानिए पेल्विक मसल्स को मज़बूत करने के लिए कीगल रूटीन टिप्स

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 05-Jul-2024

Min-read-image

5 min read

views

164 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
कीगल एक्सरसाइज़ के पुरुषों के लिए फायदे! जानिए पेल्विक मसल्स को मज़बूत करने के लिए कीगल रूटीन टिप्स

कीगल एक्सरसाइज़ करने का सुझाव अक्सर महिलाओं को दिया जाता है लेकिन ये पुरुषों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। पुरुषों के लिए एक अच्छी तरह से संरचित और सर्वोत्तम कीगल रूटीन आपके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों के सेल्स को मजबूत करने पर फोकस करता है। जो ब्लैडर और बाउल कंट्रोल का समर्थन करता है और सेक्शुअल फंक्शन में सुधार करता है। इन एक्सरसाइज़ को अपने रूटीन में शामिल करने से कई लाभ हो सकते हैं, जिनमें बेहतर यूरिनरी कंट्रोल, प्रोस्टेट समस्याएं कम होना और सेक्शुअल परफॉर्मेंस और सहनशक्ति में वृद्धि शामिल है। इस ब्लॉग में पुरुषों के लिए कीगल एक्सरसाइज़ करने का सही तरीका और फायदे दिए हुए हैं जिन्हें जानकर आप इसे ज़रूर अपने रूटीन में शामिल करना चाहेंगे।  

 

विषय सूची 

  1. एक दिन में कितने कीगल्स करने चाहिए? पुरुषों के लिए बेस्ट कीगल रूटीन क्या है? 
  2. कीगल एक्सरसाज़ महत्वपूर्ण क्यों है?
  3. विशेषज्ञ की सलाह 
  4. निष्कर्ष 
  5. सामान्य प्रश्न 
  6. संदर्भ 

 

एक दिन में कितने कीगल्स करने चाहिए? पुरुषों के लिए बेस्ट कीगल दिनचर्या क्या है? 

कीगल एक्सरसाइज़ एक प्रकार की पेल्विक फ्लोर मसल ट्रेनिंग है जो ब्लैडर से संबंधित परेशानियों और बाउल कंट्रोल को सुधारने में मदद करती हैं। ये एक्सरसाइज़ पेल्विक फ्लोर मसल को स्ट्रेंथ देने में मदद करती हैं, जिससे ब्लैडर और रेक्टम को सपोर्ट मिलता है। 

 

पेल्विक फ्लोर मसल ट्रेनिंग सेक्शुअल फंक्शन को भी बेहतर करती हैं। किसी भी व्यायाम की तरह, लगातार प्रैक्टिस से कीगल्स के फायदे बढ़ जाते हैं। हर दिन 10 रिपीटीशन के चार सेट, कुल 40 कीगल्स का लक्ष्य रखें। इन्हें अलग-अलग पोजीशन में ट्राई करें जैसे लेट कर, बैठ कर खड़े रह कर या वॉक करते हुए। 

 

नोट: मांसपेशियों की थकान को रोकने के लिए, दिन में 40 से ज़्यादा रैप्स न करें और हर एक कॉन्ट्रेक्शन को 10 सेकंड से ज्यादा समय तक रोककर रखने से बचें।

 

ये भी पढ़ें- How Do I Know If My Pelvic Floor Is Weak? Learn Pelvic Floor Exercises For Women!

 

कीगल एक्सरसाइज़ करने के बेस्ट टिप्स:

कीगल एक्सरसाइज़ के पुरुषों के लिए फायदे! जानिए पेल्विक मसल्स को मज़बूत करने के लिए कीगल रूटीन टिप्स-02.jpg

स्टेप

निर्देश

फायदे 

पेल्विक फ्लोर मसल्स को सही से पहचानें

पहला कदम आपके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों का पता लगाना है, जो यूरिनेशन को बीच में रोकने की कोशिश करके किया जा सकता है।

सही पहचान यह सुनिश्चित करती है कि आप प्रभावी परिणामों के लिए सही मांसपेशियों का व्यायाम कर रहे हैं।

सामान्य कॉन्ट्रेक्शन से शुरुआत करें

अपने पूरे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को सिकोड़ें और कॉन्ट्रेक्शन को 5-10 सेकंड तक रोककर रखें।

फिर, उतने ही समय के लिए मांसपेशियों को रिलैक्स करें। इसके बाद इस प्रक्रिया को 10 रैप्स करें। 

पेल्विक फ्लोर मसल्स की स्ट्रेंथ और सहनशक्ति बढ़ता है।

फ्रीक्वेंसी बढ़ती है

प्रतिदिन 10 रैप्स के चार सेट परफॉर्म करने का लक्ष्य तय करें। 

इसे लेट कर, बैठ कर, खड़े होकर या चलते हुए भी कर सकते हैं। 

मांसपेशियों की स्ट्रेंथ और सहनशक्ति को बढ़ाता है, ब्लैडर और बाउल कंट्रोल और सेक्शुअल फंक्शन में सुधार करता है।

धीरे-धीरे अवधि बढ़ाएं

जैसे ही आप एक्सरसाइज़ के साथ कंफर्टेबल होने लगते हैं, धीरे-धीरे कॉन्ट्रेक्शन की अवधि को बढ़ाएं। 

मांसपेशियों की थकान से बचाता है। 

 

ये भी पढ़ें- Unveiling 10 Power Training Benefits With Step-by-Step Kettlebell Exercises

 

कीगल एक्सरसाइज़ महत्वपूर्ण क्यों हैं?

 

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों के स्वास्थ्य और मजबूती को बनाए रखने के लिए कीगल एक्सरसाइज़ महत्वपूर्ण है। जिस तरह वज़न उठाने से शरीर की अन्य मांसपेशियां मजबूत होती हैं, उसी तरह कीगल एक्सरसाइज़ विशेष रूप से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को लक्षित और मजबूत करती है। इस मजबूती से ब्लैडर और बाउल फंक्शन पर बेहतर नियंत्रण हो सकता है और इन मांसपेशियों को कमज़ोर होने से रोका जा सकता है।

 

कीगल एकसरसाइज़ करने के कई फायदे हैं जैसे:

 

1. पोस्ट सर्जिकल रिकवरी: कीगल एक्सरसाइज़ प्रोस्टेट सर्जरी के बाद रिकवरी में तेजी ला सकती है, जिससे सामान्य पेल्विक फंक्शन के रिस्टोरेशन में सहायता मिलती है।

 

2. प्रोस्टेट हेल्थ: ये एक्सरसाइज़ प्रोस्टेट के दर्द जो कि बेनिन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (BPH) के कारण होता है, उसे आराम देने में मदद करती है। 

 

3. ब्लैडर कंट्रोल: कीगल एक्सरसाइज़ ओवर एक्टिव ब्लैडर के लक्षणों को कम कर सकती है और डायबिटीज़ जैसी ब्लैडर फंक्शन को प्रभावित करने वाली स्थितियों को प्रबंधित करने में मदद कर सकती है।

 

4. यूरिन फ्लो में नियंत्रणवे ब्लैडर और यूरिन फ्लो पर बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं, जिससे पोस्ट यूरिनेशन ड्रिपिंग जैसी समस्याओं में कमी आती है।

 

5. बाउल कंट्रोलकीगल एक्सरसाइज़ मल असंयम में सहायता कर सकते हैं और पेट फूलने की घटनाओं को कम कर सकते हैं।

 

6. पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन: कीगल एक्सरसाइज़ पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन का समाधान करती है और पूरी पेल्विक हेल्थ को सुधारती है। 

 

7. सेक्शुअल हेल्थ : कीगल एक्सरसाइज़ करने वाले व्यक्तियों द्वारा इजैक्युलेशन पर बेहतर नियंत्रण और बेहतर ऑर्गेज्मिक प्लेजर को रिपोर्ट किया गया है।

 

ये भी पढ़े- 7 Best Effective And Easy To Do Warm-Up Exercises Before The Workout

 

विशेषज्ञ की सलाह 

एक हेल्थ एक्सपर्ट के रूप में, मैं पुरुषों को पेल्विक फ्लोर मसल मज़बूत करने के लिए कीगल एक्सरसाइज़ को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करने की सलाह दूंगी। लेकिन याद रखें, क्वालिटी क्वांटिटी से अधिक महत्वपूर्ण है! हाई रैप्स के बजाय अच्छे तरीके से स्क्वीज़ और होल्ड करने पर ध्यान दें। सामान्य रूप से सांस लें और तनाव से बचें। यदि आपको कोई दर्द या यूरिनरी अर्जेंसी की आवश्यकता महसूस होती है, तो रुकें और सही तकनीक सुनिश्चित करने के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

हेल्थ एक्सपर्ट 
लवीना चौहान

निष्कर्ष

पुरुषों के लिए सबसे अच्छा कीगल रूटीन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आपका पेल्विक फ्लोर कमज़ोर हो जाता है। धीरे-धीरे दिन में कई बार कीगल्स करने की ओर बढ़ें। यदि आप कीगल्स के बारे में भ्रमित हैं, तो मदद के लिए अपने हेल्थ केयर एक्सपर्ट से संपर्क करें।

 

सामान्य प्रश्न 

1. पुरुषों के लिए सबसे अच्छी पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज़ क्या हैं?

पुरुष पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने के लिए कीगल एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। यह ब्लैडर और बाउल कंट्रोल में आपकी मदद करता है। 

 

2. पुरुषों के लिए कीगल व्यायाम को कैसे मॉडिफाई करें?

कीगल एक्सरसाइज़ को मॉडिफाई करने के लिए इन तरीकों को आज़माएं:

  • पोज़ीशन: लेटने से शुरू करें, प्रगति करते हुए बैठें और फिर जब आप कंफरटेबल होने लगें तो खड़े होकर एक्सरसाइज़ करें। 
  • अवधि बढ़ाएं: जैसे ही आप एक्सरसाइज़ के साथ कंफर्टेबल होने लगते हैं, धीरे-धीरे कॉन्ट्रेक्शन की अवधि को बढ़ाएं। 
  • मूवमेंट शामिल करें: पेल्विक फ्लोर की मज़बूती को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए, पैदल चलने जैसी अन्य गतिविधियां करते समय कीगल्स करने का प्रयास करें।

 

3. कीगल एक्सरसाइज़ करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

आप कीगल एक्सरसाइज़ दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। इसके लिए कोई निश्चित समय तय नहीं है। बस इस बात का ख्याल रखें कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें।

 

संदर्भ 

 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें। 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Check-image
Audio Summary

Anvesha Chowdhury

Publish date

18-Sept-2024

Min read

5 Min read

views

27 Views

Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary
Check-image
Audio Summary

Anvesha Chowdhury

Publish date

20-Aug-2024

Min read

5 Min read

views

138 Views

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.