toneop-fit-header-logo

Hindi

कंधों के दर्द के लिए 5 Shoulder Stretching Exercises जो दिलाएंगी तुरंत राहत

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 15-Jun-2024

Min-read-image

5 min read

views

79 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
कंधों के दर्द के लिए 5 Shoulder Stretching Exercises जो दिलाएंगी तुरंत राहत

क्या आप भी अपने कंधों को फ्लेक्सिबल, पोस्चर और अपर बॉडी के स्वास्थ्य को बेहतर करना चाहते हैं? यदि हां, तो इस ब्लॉग में दी गई एक्सरसाइज़ को अपने वर्कआउट रूटीन में ज़रूर एड करें। क्रॉस बॉडी शोल्डर स्ट्रेच, ओवरहेड शोल्डर स्ट्रेच, चाइल्ड पोज़-शोल्डर स्ट्रेच, डोरवे स्ट्रेच और थ्रेड द नीडल इनमें शामिल हैं। 

 

ध्यान रहे कि आप अपने शोल्डर को आराम से स्ट्रेच करें और उसी पोजीशन में करीब 15-30 सेकंड तक रहें। स्ट्रेचिंग करने से आपके कंधों की मांसपेशियों में लचीलापन आता है और इंजरी होने की संभावना भी कम रहती है। आज के ब्लॉग में हम सही ढंग से कंधों को स्ट्रेच कैसे किया जाए इस बारे में जानेंगे। 

 

विषय सूची 

  1. कंधों को स्ट्रेच करने के लिये 5 शोल्डर स्ट्रेच एक्सरसाइज़ करें
  2. कंधों के दर्द से कैसे राहत मिलेगी?
  3. निष्कर्ष
  4. सामान्य प्रश्न
  5. संदर्भ

 

कंधों को स्ट्रेच करने के लिये 5 शोल्डर स्ट्रेच एक्सरसाइज़ करें
कंधों के दर्द के लिए 5 Shoulder Stretching Exercises जो दिलाएंगी तुरंत राहत-02.jpg

कंधों को स्ट्रेच करना आपकी फ्लेक्सिबिलिटी, पोस्चर, चोट से बचाव और तनाव से राहत पाने के लिए ज़रूरी है। आप एक प्रॉपर एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करने के लिए वर्कआउट प्लान भी ले सकते हियँ जिसमे आपको एक पर्सनल ट्रेनर का एक्सपर्ट गाइडेंस मिलता है। कंधों को स्ट्रेच करने के लिए 5 एक्सरसाइस: 

 1. क्रॉस-बॉडी शोल्डर स्ट्रेच

क्रॉस-बॉडी स्ट्रेच करने के लिए अपने दाहिने हाथ को चेस्ट के सामने से बाएं हाथ से सीन की ओर दबाएं। यह प्रक्रिया अपने दोनों हाथों के साथ करें। इससे मसल्स लूज़ होती हैं, सिर दर्द में आराम लगता है और गर्दन के दर्द से राहत मिलती है। 
 

 2. ओवरहेड शोल्डर स्ट्रेच 

इस स्ट्रेच को करने के लिए तन कर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाहिने हाथ को सिर के ऊपर से गर्दन के पीछे ले जाएं। अब अपने बाएं हाथ से दाहिने हाथ की कोहनी को सिर की ओर दबाएं। करीब 15 से 30 सेकंड दबाकर रखें। इसी तरह अपने दूसरे कंधे को स्ट्रेच करें। ओवरहेड शोल्डर स्ट्रेच से आपके कंधों और गर्दन की मांसपेशियों को गति मिलती है। 
 

 3. चाइल्ड पोज़

यह एक्सरसाइज़ आपकी पीठ और कंधों की मांसपेशियों के दर्द से राहत देती है। इसे करने के लिए आप घुटनों पर बैठ जाएं और अपनी अपर बॉडी को आगे की ओर ज़मीन पर हाथों को खींचते हुए रख लें। इसी पोजीशन में करीब 15 से 30 मिनट तक रुकें फिर धीरे-धीरे वापस ऊपर उठें। यह आपके नर्वस सिस्टम को शांत करने में, हॉर्मोनल स्ट्रेस को कम करने में और मन शांत करने में मदद करेगा।  
 

ये भी पढ़ें- लचीलापन सुधारने वाली दिनचर्या: 5 कसरत गतिविधियाँ और विशेषज्ञ युक्तियाँ!

 

 4. डोरवे स्ट्रेच 

डोरवे स्ट्रेच करना बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको किसी भी दरवाज़े की दोनों दीवारों का सहारा लेना है और अपनी अपर बॉडी को आगे की ओर झुकाकर 10 से 15 सेकंड खड़े रहना है। डोरवे स्ट्रेच से आपका बॉडी पोस्चर सुधरता है। साथ ही आपके कंधों की मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है। 
 

 5. थ्रेड द नीडल

थ्रेड द नीडल स्ट्रेच करने के लिए घुटनों पर बैठें। अब अपने हाथों को सामने की ओर जमीन पर रखते हुए झुक जाएं। अपने दाहिने हाथ को पेट के नीच से बाईं ओर स्ट्रेच करें। अपने बाएं हाथ को उसके स्थान पर रहने दें। यहि प्रकिया अपने दाएं हाथ के साथ दोहराएं। 

 

ये भी पढ़ें-  Impactful Stretching Exercises In Yoga For Flexibility | ToneOpFit

 

कंधों के दर्द से कैसे राहत मिलेगी?

कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

रंणनीति

विवरण

बर्फ का सेंक करें

कंधें पर 15-20 मिनट बर्फ से सिकाई करें 

पेन रिलीफ

कंधे के दर्द के लिए काउंटर मेडिकेशन की सहायता लें।

स्ट्रेचिंग करें 

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेस जैसे पेंडुलम स्विंग, क्रॉस बॉडी स्ट्रेच और डोरवे स्ट्रेच की सहायता ले सकते हैं। 

स्ट्रेंथनिंग

कंधों की मांसपेशियों को शक्ति देने के लिए शोल्डर ब्लेड स्क्वीज़ और रेज़िस्टेंट बैंड एक्सरसाइज़ करें

एर्गोनोमिक्स

ध्यान रखें कि आपका वर्कस्टेशन सही तरह सेट है और अपने बॉडी पोस्चर को सही रखें

फिज़िकल थेरेपी

अच्छे फिज़िकल थेरेपिस्ट की सहायता लें। 

मसाज और सिकाई करें

अपने कंधों की अच्छे से मसाज और सिकाई करें इससे रक्त प्रसार और मांसपेशियों में आराम मिलता है। 

जीवनशैली में बदलाव

पौष्टिक आहार लें और रेगुलर एक्सरसाइज़ करें

चिकित्सा सहायता 

यदि आपके कंधे का दर्द तीव्र हो रहा है तो चिकित्सा सहायता लें 

 

ये भी पढ़ें- Flexibility Workout Exercises क्यों है महत्वपूर्ण? जानिए स्ट्रेचिंग के फ़ायदे !

 

निष्कर्ष

शोल्डर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ कंधों की मांसपेशियों के स्वास्थ्य और फंक्शनिंग के लिए महत्वपूर्ण है। फ़्लैक्सिबिलिटी, मसंल टेंशन रिलीज़ करने और इंजरी से बचाव के लिए शोल्डर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ को अपने रूटीन का हिस्सा ज़रूर बनाएं। ये एक्सरसाइज़ेस कंधों की मांसपेशियों को लक्षित करती हैं और आपके बॉडी पोस्चर को सही करने में सहायता करती हैं।

 

सही स्ट्रेचिंग और एर्गोनोमिक्स को अपनी जीवनशैली में उतारने से आपके कंधों का स्वास्थ्य सही रहेगा। एथलीट्स को शोल्डर टेंशन से राहत पाने के लिए स्ट्रेचिंग ज़रूर करनी चाहिए। इससे उनकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी। शोल्डर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेस आपकी अपर बॉडी का स्वास्थ्य बेहतर करती हैं। इसलिए इन्हें आपकी दिनचर्या हिस्सा अवश्य होना चाहिए। 

 

सामान्य प्रश्न

 

Q1. शोल्डर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेस के फ़ायदे क्या हैं?

  • फ़्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है।
  • मांसपेशियों के तनाव को कम होता है।
  • बॉडी पोस्चर सुधरता है।
  • इंजरी होने की संभावना कम रहती है। 

 

Q2. कंधों का तनाव को कम कैसे करें?

कंधों का तनाव कम करने के लिए स्ट्रेचिंग और मसाज करें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेस करने के लिए क्रॉस बॉडी स्ट्रेच की सहायता ले सकते हैं।  

 

संदर्भ 

 

टोनऑप फिट क्या है? 

ToneOp Fit एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जो 3 कोच की सहायता के साथ लक्ष्य-उन्मुख स्वास्थ्य योजनाओं की एक व्यापक श्रृंखला के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। वजन प्रबंधन , चिकित्सा स्थिति , डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर और रेसिपी भी प्रदान करता है । अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएँ प्राप्त करें और ToneOp Fit के साथ खुद को बदलें। 
 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
Audio Summary
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.