toneop-fit-header-logo

Hindi

वर्कआउट से पहले कौन से 7 वॉर्म अप व्यायाम करें? जानिए ये एक्सरसाइज़ आपके स्वास्थ्य को कैसे करेंगी प्रभावित !

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 24-Jun-2024

Min-read-image

5 min read

views

97 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
वर्कआउट से पहले कौन से 7 वॉर्म अप व्यायाम करें? जानिए ये एक्सरसाइज़ आपके स्वास्थ्य को कैसे करेंगी प्रभावित !

क्या आप भी बिना वार्मअप किये सीधे वर्कआउट शुरू कर देते हैं? वर्कआउट के पहले वार्मअप को नज़रअंदाज़ करना गंभी इंजरी का कारण बन सकता है। एक सही वॉर्मअप आपको वर्कआउट के लिए तैयार करता है और आपको इंजरी से भी बचाता है। वॉर्मअप आपकी मांसपेशियों में रक्त प्रसार को बढ़ाता है और उन्हें शारीरिक गतिविधियों के लिए तैयार करता है। 
 

जिस तरह एक कार को रोड पर उतरने से पहले फ्यूल की ज़रूरत पड़ती है उसी तरह आपके शरीर को वर्कआउट से पहले वॉर्मअप की ज़रूरत होती है। इस ब्लॉग में हम आपको वर्कआउट से पहले वॉर्मअप करने की 7 सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ बताने जा रहे हैं। इनमें स्ट्रेचिंग, कार्डियो आदि व्यायाम शामिल हैं। ये व्यायाम आपकी मांसपेशियों का वॉर्मअप करने पर प्राथमिकता देंगे, आपकी हृदय की गति को बढ़ाएंगे और आपको वर्कआउट करने के लिए तैयार करेंगे। और विस्तार से जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें। 
 

विषय सूची 

  1. वर्कआउट से पहले कौन सी वॉर्मअप एक्सरसाइज़ करें? 
  2. कार्य से पहले वॉर्मअप कैसे करें?
  3. निष्कर्ष 
  4. सामान्य प्रश्न
  5. संदर्भ
     

वर्कआउट से पहले कौन सी वॉर्मअप एक्सरसाइज़ करें?
वर्कआउट से पहले कौन से 7 वॉर्म अप व्यायाम करें जानिए ये एक्सरसाइज़ आपके स्वास्थ्य को कैसे करेंगी प्रभावित !-02.jpg

यहां वर्कआउट से पहले वॉर्मअप करने के 7 व्यायाम दिए गए हैं जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं:
 

1. आर्म सर्कल
Arm Circles-min.png

आर्म सर्कल आपके कंधे, कोहनी और अपर बैक के जोड़ों और मांसपेशियों को ढीला करने में मदद करता है। इससे आपकी अन्य व्यायाम में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता सुधरती है। 
 

2. लेग स्विंग 
__लेग स्विंग.jpg

लेग स्विंग आपकी लोअर बॉडी को वर्कआउट करने के लिए तैयार करता है। लेग स्विंग से आपका ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपकी मांसपेशियां ढीली होती हैं। 
 

3. जंपिंग जैक्स 
jumping jacks.png

जंपिंग जैक्स एक समय पर विभिन्न मांसपेशियों पर कार्य करता है। इसमें पैर, हाथ, कोर और कंधों की मांसपेशियां शामिल हैं। इससे आपका फिटनेस लेवल बढ़ता है। 
 

4. टोरसो ट्विस्ट
__टोरसो ट्विस्ट.jpg

टाइट कोर मसल्स पीठ के दर्द का कारण बन सकती हैं। टोरसो ट्विस्ट की सहायता से आप अपने कोर को स्ट्रेच करके अपने पोस्चर में सुधार ला सकते हैं। साथ ही इससे आपकी पीठ के दर्द में भी आराम मिलेगा। 
 

5. हाई नी
__हाई नी.jpg

हाई नी आपके शरीर की कुछ बड़ी मांसपेशियां जैसे हैमस्ट्रिंग, पिडलियां, क्वाड्स और ग्लूट को लक्षित करता है। इस व्यायाम को निरंतर करने से आप लोअर बॉडी में सहनशक्ति को विकसित कर सकते हैं। 
 

6. शोल्डर रोल्स
__शोल्डर रोल्स.jpg

सीने और कंधों की टाइट मांसपेशियों को ढीला करने से शोल्डर रोल आपके पोस्चर को सुधारने में मदद करता है। इससे आपकी पीठ और गर्दन का दर्द कम होता है और आप लंबे दिखते महसूस करते हैं।
 

7. रिस्ट रोटेशन
__रिस्ट रोटेशन.jpg

कलाई को घुमाने से आपकी कलाइयों में समन्वय और संतुलन आता है, जो कि गेंद पकड़ने, लिखने और औजार के इस्तेमाल में मदद करता है। 

 

ये भी पढ़ें- क्यों वर्कआउट के बाद Cool Down Exercise है ज़रूरी? जानिए कूल डाउन करने के तरीके और फ़ायदे !
 

कार्य से पहले वॉर्मअप कैसे करेें?

करीब 5-10 मिनट का वॉर्मअप आपके मस्तिष्क और शरीर को दिन भर की गतिविधियों के लिए तैयार करता है। हमेशा अपने शरीर की बात और ऊर्जा के स्तर को समझें और वॉर्मअप को उसके अनुसार समायोजित करें। कार्य शुरू करने से पहले ये करें-
 

  1. अपने शरीर को वॉर्मअप करना ना भूलें।
  2. अपने कंधों को घुमाएं, गर्दन को खींचें और लेग स्विंग और बॉडी ट्विस्ट जैसी हल्की शारीरिक गतिविधि करें। 
  3. धीरे-धीरे इंटेंसिटी बढ़ाने के लिए जॉगिंग या जंपिंग करें। इससे आपका हार्ट रेट बढ़ेगा। 

 

ये भी पढ़ें- कंधों के दर्द के लिए 5 Shoulder Stretching Exercises जो दिलाएंगी तुरंत राहत

 

निष्कर्ष

वर्कआउ से पहले वॉर्मअप करना ना भूलें! यह बिना तापमान की जांच किए बर्फ पर कूदने जैसा है। वॉर्मअप आपके शरीर को तैयार होने के लिए कहता है। इससे आप अपने फिटनेस लक्ष्य की ओर आसानी से और सुरक्षित बिना किसी चोट या नुकसान के पहुंचते हैं। ध्यान रहे अच्छा वॉर्मअप करना सिर्फ एक टिप नहीं बल्कि अनिवार्य भी है। वॉर्मअप करने से आपका रक्त प्रसार बढ़ता है, आपके शरीर में फ्लैक्सिबिलिटी भी आती है और इंजरी होने का खतरा भी कम रहता है। इसलिए अगली बार जब आप वर्कआउट करें तो थोड़ा समय वॉर्मअप को भी दें। 
 

सामान्य प्रश्न 

1. पूरे शरीर के लिए सबसे अच्छी वॉर्मअप एक्सरसाइज़ क्या है?

पूरे शरीर के लिए इन वॉर्मअप एक्सरसाइज को करें: 

  • हाई नी
  • जंपिंग जैक
  • स्कॉट
  • माउंटेन क्लाइंबर

 

2. वर्कआउट से पहले सबसे आसान वॉर्मअप एक्सरसाइज़ क्या है? 

वर्कआउट से पहले वॉर्मअप करने के लिए आप लाइट कार्डियो और डायनामिक स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां वर्कआउट करने के लिए तैयार होंगी और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। 
 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जो 3 कोच की सहायता के साथ लक्ष्य-उन्मुख स्वास्थ्य योजनाओं की एक व्यापक श्रृंखला के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। वजन प्रबंधन , चिकित्सा स्थिति , डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर और रेसिपी भी प्रदान करता है । अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएँ प्राप्त करें और ToneOp Fit के साथ खुद को बदलें।
 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.