toneop-fit-header-logo

Hindi

क्यों वर्कआउट के बाद Cool Down Exercise है ज़रूरी? जानिए कूल डाउन करने के तरीके और फ़ायदे !

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 18-Jun-2024

Min-read-image

5 min read

views

135 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
क्यों वर्कआउट के बाद Cool Down Exercise है ज़रूरी? जानिए कूल डाउन करने के तरीके और फ़ायदे !

अक्सर हम अपनी सारी एनर्जी वर्कआउट में लगा देते हैं और उसके बाद बॉडी को रिलैक्स या कूल डाउन करना नज़र अंदाज़ कर देते हैं। किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि, चाहे वह हैवी जिम वर्कआउट हो या रनिंग, करने के बाद आपकी हृदय गति और शरीर का तापमान बढ़ जाता है, और आपकी मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। कूल डाउन होने से आपके शरीर को धीरे-धीरे अपनी सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलती है, जिससे चक्कर आना, या अचानक रक्तचाप कम होने का खतरा कम हो जाता है, जो तब हो सकता है जब आप अचानक व्यायाम करना बंद कर देते हैं।
 

पोस्ट वर्कआउट रूटीन बहुत ज़रूरी होता है। कूल डाउन एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को रिलेक्स करने और उन्हें शेप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज के ब्लॉग में हम वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज़ेस करने के तरीके और फ़ायदे जानेंगे। 
 

विषय सूची 

1. वर्कआउट के बाद कूल डाउन कैसे करें?

2. कूल डाउन करने के 5 फ़ायदे क्या हैं?

3. विशेषज्ञ की सलाह 

4. निष्कर्ष 

5. सामान्य प्रश्न 

6. संदर्भ
 

वर्कआउट के बाद कूल डाउन कैसे करें?

वर्कआउट के बाद शरीर को कूल डाउन करने के लिए इन एक्सरसाइज़ेस को फॉलो करें: 

रिलेक्स वर्कआउट बंद करने से पहले धीरे-धीरे वर्कआउट की गति को धीमी करें और वर्कआउट को लाइट साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज से ख़त्म करें 
वाकिंग वर्कआउट के बाद वॉकिंग या जॉगिंग करें 
स्ट्रेच मांसपेशियों को स्ट्रेच करें। इसके लिए हैंड, शोल्डर्स, लेग, एंड बैक स्ट्रेचिंग करें।   
पानी पियेंथोड़ी देर आराम से बैठ कर थोड़ा थोड़ा पानी पियें 
डीप ब्रीथिंग वर्कआउट के बाद बैठ कर 5 से 10 मिनट डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें 
अपने शरीर में होने वाली गतिविधियों को समझें ध्यान दें कि आपका शरीर क्या फील कर रहा उसके अनुसार अपने कूल डाउन सेशन को एडजस्ट करें।  

 

ये भी पढ़ें- 20 Best Stretch Exercises After A Workout For Full-Body Recovery! 


कूल डाउन करने के 5 फ़ायदे क्या हैं?
क्यों वर्कआउट के बाद Cool Down Exercise है ज़रूरी जानिए कूल डाउन करने के तरीके और फ़ायदे !-02.jpg

वर्कआउट के बाद कूल डाउन के 5 महत्वपूर्ण फ़ायदे हैं जैसे:
 

1. मसल रिकवरी में सहायता

वर्कआउट के बाद कूलिंग डाउन आपकी मांसपेशियों को उनकी सामान्य स्थिति में लाने का कार्य करता है। वर्कआउट के समय शरीर में लैक्टिक एसिड बन जाता है जिसे हटाने में कूल डाउन एक्सरसाइज़ेस मदद करती हैं।
 

2. इंजरी का खतरा कम 

कूलिंग डाउन आपकी मांसपेशियों के तनाव को कम करता है, आपका हार्ट रेट और ब्रीदिंग को सामान्य करता है। इससे चक्कर आने जैसी समस्या कम होती है। साथ इससे तनाव कम होता है और इंजरी होने का खतरा भी कम रहता है। 

 

3. फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार

कूल डाउन के समय स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों और जोडों की फ़्लैक्सिबिलिटी में सुधार आता है। इससे आपको इंजरी होने की आशंका भी कम रहती है।  

 

ये भी पढ़ें- Try These 15 Best Stretch Exercises Before Workout For Full-Body Efficiency!
 

4. मन शांत रहता है 

डीप ब्रीदिंग और स्ट्रेचिंग से आप तनाव मुक्त रहते हैं जिससे आपकी मन स्थिति ठीक रहती है और आप शांत और खुश रहते हैं। इसलिए वर्कआउट के बाद कूलिंग डाउन बहुत ज़रूर है।
 

5. रेस्टिंग स्टेट 

कूलिंग डाउन शरीर को सिग्नल देता है कि वर्कआउट खत्म हो गया है और अब वह रिलेक्स हो सकता है। इससे आपका शरीर बाकी कार्य करने के लिए और संतुलन में आने के लिए रेडी होता है। साथ ही कूलिंग डाउन से आपका शरीर एक्टिविटी स्टेट से रेस्टिंग स्टेट में आने के लिए तैयार रहता है। 

 

Also Read: Top 20 Stretch Exercises For Whole Body For Beginners With A Routine! 


विशेषज्ञ की सलाह 

किसी भी तरह के वर्कआउट एक्सरसाइज के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज़ को टालना नहीं चाहिए। यह आपके शरीर की रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण है। वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज़ करने से मांसपेशियों का दर्द और इंजरी का खतरा कम होता है। साथ ही आपके शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। कूलिंग डाउन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने से आप संतुलित रहते हैं और आपका फिटनेस के लक्ष्य में भी समर्थन मिलता है। 

 

हेल्थ एक्सपर्ट 

अदिति उपाध्याय

 

निष्कर्ष 

वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज़ करना सिर्फ आपको शांत रखने के लिए ही नहीं बल्कि आपके शरीर को केयर करने के लिए भी ज़रूरी है। सही कूल डाउन आपके शरीर और माइंड के लिए रिसेट बटन की तरह काम करता है। इसमें स्ट्रेचिंग और पल्स रेट को कम करना शामिल है। अगली बार जब आप कूल डाउन एक्सरसाइज़ को टालेंगे तो ध्यान रखें कि कूल डाउन एक्सरसाइज़ इंजरी से बचाने के लिए, आपके शेप को मेंटेन रखने और आपके शरीर को नुकसान से बचाने के लिए ज़रूरी है। 

 

सामान्य प्रश्न 

Q1. कोनसी कूल डाउन एक्सरसाइज़ेस बेस्ट होती हैं?

Cool-down exercises में कुछ फिज़िकल एक्टिविटीज़ जैसे वॉकिंग, जॉगिंग और मांसपेशियों के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेस करना शामिल है। ये एक्सरसाइज़ेस मांसपेशियों को आराम देती हैं, इंजरी का खतरा कम करती हैं और शरीर को फ्लेक्सिबल बनाती हैं। 
 

Q2. वर्कआउट के बाद कितनी देर कूलडाउन एक्सरसाइज़ करना चाहिए? 

चलने, दौड़ने और वर्कआउट के बाद करीब 5-10 मिनट शरीर को कूल डाउन के लिए देना चाहिए। 


संदर्भ

 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जो 3 कोच की सहायता के साथ लक्ष्य-उन्मुख स्वास्थ्य योजनाओं की एक व्यापक श्रृंखला के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। वजन प्रबंधन , चिकित्सा स्थिति , डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर और रेसिपी भी प्रदान करता है । अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएँ प्राप्त करें और ToneOp Fit के साथ खुद को बदलें।
 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
Audio Summary
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.