toneop-fit-header-logo

Hindi

क्या है ग्लूट वर्कआउट? जानिए पुरुषों के लिए ज़रूरी ये 8 ग्लूट एक्सरसाइज़!

Vishalakshi Panthi

Written By :

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Researched By :

Vishalakshi Panthi

Updated-on

Published on : 12-Jul-2024

Min-read-image

5 min read

views

83 views

Share on :

whatsapp
instagram
facebook
twitter
linkedin
क्या है ग्लूट वर्कआउट? जानिए पुरुषों के लिए ज़रूरी ये 8 ग्लूट एक्सरसाइज़!

जब बात मज़बूत और परिभाषित फिज़ीक की हो तो ग्लूट वर्कआउट पर फोकस करना ज़रूरी हो जाता है। पुरुषों के लिए ग्लूट वर्कआउट के बारे में जानने से पहले ये जानना ज़्यादा ज़रूरी है कि ग्लूट्स क्या होते हैं और इनका वर्कआउट ज़रूरी क्यों होता है आम भाषा में आप इन्हें हिप्स की मांसपेशियां कह सकते हैं। ग्लूट्स आपके शरीर में पेल्विक के पीछे फीमर के पास होते हैं। ग्लूट्स आपके शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ग्लूट एक्सरसाइज़ पुरुषों की स्ट्रेंथ, बैलेंस और एस्थेटिक अपील को बनाए रखने के लिए ज़रूरी होती हैं। ग्लूट्स को विकसित करना ना केवल एथलेटिक परफॉर्मेंस को सुधारने के लिए ज़रूरी है, बल्कि ये आपकी लोअर बॉडी की स्टेबिलिटी में मदद भी करता है और इंजरी के रिस्क को भी कम करता है। ग्लूट्स वर्कआउट में स्क्वॉट्स, लंजेस, डेडलिफ्ट्स और हिप थ्रस्ट्स जैसी एक्सरसाइज़ शामिल हैं। पुरुषों के ग्लूट एक्सरसाइज़ेस को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करने से उनके ग्लूट के शेप, पोस्चर में सुधार आएगा और बेहतरीन राउंडेड फिज़ीक भी प्राप्त होगा।    

 

विषय सूची 

1. ग्लूट वर्कआउट क्या है?

2. पुरुषों के लिए ज़रूरी ये 8 ग्लूट एक्सरसाइज़

3. क्या परुषों को ग्लूट एक्सरसाइज़ करना चाहिए?

4. विशेषज्ञ की सलाह 

5. निष्कर्ष

6. सामान्य प्रश्न

7. संदर्भ 

 

ग्लूट वर्कआउट क्या है?

 

ग्लूट वर्कआउट क्या है- ग्लूट वर्कआउट आपके हिप्स की मसल्स को स्ट्रेंथ देता है, उन्हें टोन करता है और आपके पेल्विक का पोस्चर भी सुधारता है। ग्लूट एक्सरसाइज़ेस आपेक ग्लूट की तीन मसल्स को टारगेट करती हैं, जैसे ग्लूटस मेक्सिमस, ग्लूटस मीडियस और ग्लूटस मिनिमस। 

ग्लूट एक्सरसाइज़- पुरुषों के लिए ग्लूट वर्कआउट में स्क्वॉट्स, लंजेस, डेडलिफ्ट्स, हिप थ्रस्ट्स, ग्लूट ब्रिजेस और लेग प्रेस जैसी एक्सरसाइज़ शामिल हैं। ये एक्सरसआइज़ेस अलग अलग फिटनेस लेवल और लक्ष्य के अनुसार एडजस्ट की जा सकती हैं। 

 

ग्लूट एक्सरसाइज़ के फायदे- ग्लूट एक्सरसाइज़ करने से आपका पोस्चर सुधरता है, शरीर में संतुलन बना रहता है और लोअर बॉडी फंक्शन बेहतर होता है। पुरुषों के लिए खासकर जो एथलीट्स हैं, नियमित रूप से ग्लूट एक्सरसाइज़ करने से उनकी परफॉर्मेंस में सुधार आता है।  
 

 

ये भी पढ़ें- क्या आप भी टोन्ड ग्लूट पाना चाहती हैं? तो कीजिए ये पांच ग्लूट वर्कआउट !

 

पुरुषों के लिए ज़रूरी ये 8 ग्लूट एक्सरसाइज़

जितना ज़रूरी महिलाओं के लिए उनका पेल्विक क्षेत्र टोन करना होता है उतना ही ज़रूरी पुरुषों के लिए ग्लूट वर्कआइट करना होता है। यहां पुरुष अपने ग्लूट्स को बिल्ड कैसे करें समझाया गया है:

वर्कआउट 

विवरण 

स्क्वॉट्स
  • यह गतिविधि आपके ग्लूट्स, क्वाड्रिसेप्स और हेमस्ट्रिंग को टारगेट करती है। गोब्लेट, बारबेल और सूमो जैसे वैरिएशंस काफी प्रभावी होते हैं। 
  • दोनों हाथों को बांध कर एक पैर पर वजन देते हुए खड़े हो जाएं। फिर दूसरे पैर को बेंच पर उल्टी तरफ से रखें। आगे वाले पैर के घुटने को मोड़ते हुए स्क्वाट कर सकते हैं।
डेडलिफ्ट्स
  • यह एक्सरसाइज़ आपके ग्लूट, हेमस्ट्रिंग और लोअर बेक को इंगेज करती है। रोमेनियन डेडलिफ्ट्स और सूमो डेडलिफ्ट्स जैसे वैरिएशन काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
  • शुरुआत में बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। पैरों के बीच गैप बनाकर घुटनों को हल्का मोड़ें। अब हिप्स को पीछे की ओर खींचें और बारबेल को पैरों के सामने की बजाय बाहर पकड़ें। अब बारबेल को उठाकर सीधे खड़े हो जाएं। ध्यान रखें मूवमेंट के दौरान रीढ़ की हड्डी मुड़े ना। 
लंजेस
  • लंजेस ग्लूट्स, क्वाड्रिसेप्स और हेमस्ट्रिंग से काम कराता है जिससे शरीर का संतुलन और स्टेबिलिटी सुधरते हैं। फॉरवर्ड लंजेस, रिवर्स लंजेस और वॉकिंग लंजेस कुछ आम वैरिएशन हैं।
  • सीधे खड़े हो जाएं। अपने हाथों को कमर पर रखें। अब अपने दाहिने पैर को तिरछा करते हुए बाईं ओर जाएं। अपने घुटनों को मोड़ें। आपकी जांघें जमीन के समानांतर हो जाएंगी। अपने दाहिने पैर पर ताकत लगाते हुए शुरुआती पोज़ीशन में लौटें।
हिप थ्रस्ट्स
  • यह आइसोलेशन एक्सरसाइज़ सीधा आपके ग्लूट को टारगेट करती है और स्ट्रेंथ और साइज़ बिल्ड करने में मदद करती है। 
  • इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए आपको बैठते समय बाहर की ओर अपने हिप्स पर ज़ोर लगाना होता है। आपकी अपर बैक बैंच के सपोर्ट में होती है और बारबेल को हिप्स के पास रखना होता है। 

 

ग्लूट ब्रिज 

  • इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए आपको बैठते समय बाहर की ओर अपने हिप्स पर ज़ोर लगाना होता है। आपकी अपर बैक बैंच के सपोर्ट में होती है और बारबेल को हिप्स के पास रखना होता है। 
  • यह हिप थ्रस्ट्स के समान ही है, ग्लूट ब्रिज ग्लूट और हेमस्ट्रिंग को टारगेट करती है। यह वैरिएशन आपके ग्लूट और हेमस्ट्रिंग को लक्षित करता है, जिससे पुरुषों की लोअर बैक पर कम तनाव पड़ता है।
रोमेनियन डेडलिफ्ट्स
  • शुरुआत में बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। पैरों के बीच गैप बनाकर घुटनों को हल्का मोड़ें। अब हिप्स को पीछे की ओर खींचें और बारबेल को पैरों के सामने की बजाय बाहर पकड़ें। अब बारबेल को उठाकर सीधे खड़े हो जाएं।
  • इसे करने के लिए आपको अपने हिप्स को बैंड करना होता है, पीठ सीधी रखनी होती है, घुटनों को मोड़ें और पीठ को उठाकर खड़े हो जाएं। 
स्टेप-अप्स
  • स्टेप-अप्स आपके ग्लूट्स, क्वाड्रिसेप्स और हेमस्ट्रिंग को बैलेंस और कोऑर्डिनेट करते हुए इंगेज करता है। 
  • रेज़्ड प्लैटफॉर्म पर एक पैर पर खड़े हो जाएं, फिर अपने दूसर पैर को ऊपर लाएं दोनों पैरों के मिलने के बाद पिछले पैर को नीचे रखें। 
सिंगल-लेग रोमेनियन डेडलिफ्ट्स
  • यह वर्कआउट आपकी हेमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को फोकस करते हुए स्टेबिलिटी को स्ट्रेंथ देता है और बैलेंस बनाए रखता है। 
  • अपने एक पैर पर खड़े हो जाएं फिर अपने दूसरे पैर को पीछे की ओर फैलाते हुए हिप्स पर आगे की ओर झुकें। अपनी पीठ सीधी रखें। 

 

ये भी पढ़ें- कीगल एक्सरसाइज़ के पुरुषों के लिए फायदे! जानिए पेल्विक मसल्स को मज़बूत करने के लिए कीगल रूटीन टिप्स

 

क्या पुरुषों को ग्लूट एक्सरसाइज़ करना चाहिए?

रूढ़िवादी सोच से अलग, ग्लूट एक्सरसाइज़ परुषों के लिए भी ज़रूरी होती है। पुरुषों को अपने वर्कआउट रूटीन में ग्लूट एक्सरसाइज़ेस को इसलिए शामिल करना चाहिेए-

  • ग्लूट्स को मज़बूत करने से एथलेटिक परफॉर्मेंस में सुधार होता है और चोट का जोखिम कम होता है।
  • अच्छी तरह से विकसित ग्लूट्स बैलेंस्ड फिज़ीक में मदद करते हैं। 
  • ग्लूट एक्सरसाइज़ को नज़रअंदाज़ करने से पोस्चर बिगड़ता है और बैक प्रॉबलम्स हो सकती हैं। 
  • ग्लूट एक्सरसाइज़ को शामिल करने से स्ट्रेंथ में बेहतर होती है और पुरुषों का सौंदर्य बना रहता है। 

 

ये भी पढ़ें: 10 Best Lower Back And Hip Pain Exercises For Seniors

 

विशेषज्ञ की सलाह

मैं पुरुषों को ग्लूट वर्कआउट का सपोर्ट करने के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे लीन मीट, पौधे-आधारित विकल्प और साबुत अनाज और फलों से कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शामिल करने की सलाह देती हूं। मांसपेशियों की रिपेयरिंग और परफॉर्मेंस के लिए पुरुषों के लिए हेल्दी फैट, हाइड्रेशन, पोषक तत्वों से भरपूर खाना और ग्लूट वर्कआउट पर जोर दिया जाता है।

 

 हेल्थ एक्सपर्ट

अदिति उपाध्याय

   

निष्कर्ष

पुरुषों की फिटनेस के लिए ग्लूट वर्कआउट बेहद ज़रूरी है। स्क्वॉट्स और लंजेस जैसी एक्सरसाइज़ शरीर के निचले हिस्से को मजबूत करती हैं, परफॉर्मेंस में सुधार करती हैं और चोट के जोखिम को कम करती हैं। अच्छे परिणामों के लिए स्थिरता, सही फॉर्म और धीरे-धीरे बढ़ती इंटेंसिटी ज़रूरी है। ग्लूट वर्कआउट को प्राथमिकता देने से समग्र फिटनेस स्तर में महत्वपूर्ण सुधार होता है।

 

सामान्य प्रश्न 

1. पुरुषों के लिए आम बट एक्सरसाइज़ क्या हैं?

पुरुषों के बट के लिए ये एक्सरसाइज़ हैं:

  • स्क्वॉट्स
  • लंजेस
  • डेडलिफ्ट्स
  • हिप थ्रस्ट्स
  • ग्लूट ब्रिज
  • स्टेप-अप्स
  • लेग प्रेस

 

2. पुरुषों के लिए घर पर कुछ आसान ग्लूट एक्सरसाइज़ क्या हैं?

पुुरुष घर में ये ग्लूट एक्सरसाइज़ कर सकते हैं: 

  • वॉकिंग लंज
  • रिवर्स लंज
  • सिंगल लेग हिप थ्रस्ट
  • ग्लूट एब्डक्शन
  • साइड लाइंग हिप रेज़िज़ 

 

संदर्भ

 

ToneOp Fit क्या है?

ToneOp Fit एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें। 

Leave a comment



Related Blogsgradient

Swipe through, get inspired, and take action on your fitness goals.

Explore By Categories

Read all about health & fitness and stay updated.

Not Sure Of The Right Plan For You?
It's never too late to start a healthy lifestyle! Book a 1:1 consultation with our health expert to achieve your desired health.
Get in touch with us!
footer-lgog

Address: ToneOp

Bansal Tech Professionals Private Limited 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera ColonyBhopal Madhya Pradesh, 462016

Customer Support

+91 7771011499

[email protected]

Monday - Saturday

10:00 AM - 7:00 PM

Download our app
apple
android
Scan to Download the App
apple

iOS

android

Android

youtubeinstalinkdintwitterfacebook
©ToneOpFit - The Health Coach. All rights reserved.